कुशीनगर, सितम्बर 19 -- Kushinagar News: कुशीनगर। जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी के निर्देश पर 23 सितंबर को नेहरू इंटर कॉलेज, सेमरी सुकरौली परिसर में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चलेगा।जिला सेवायोजन कार्यालय एवं मॉडल कॅरियर सेंटर कुशीनगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेले में टाटा मोटर्स, एलएंडटी फाइनेंस, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, टीवीएस इलेक्ट्रॉनिक्स, जयभारत मारुति, वीवो, उत्कर्ष फाइनेंस बैंक, एलआईसी सहित लगभग 20 से 25 प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। कंपनियों द्वारा सेल्स एक्जीक्यूटिव, ब्लॉक ऑफिसर, फील्ड ऑफिसर, सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, लोन ऑफिसर, डिलीवरी बॉय एवं ऑपरेटर आदि पदों प...