कुशीनगर, अगस्त 8 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। कसया थाने में तैनात दो सिपाहियों की करतूत सामने आने के बाद एसपी ने जिले भर में संदिग्ध आचरण वाले पुलिस कर्मियों की सूची तैयार कराई। इनमें शामिल एक निरीक्षक व चार उपनिरीक्षकों समेत 28 पुलिस कर्मियों को एसपी ने लाइन हाजिर किया है। इसके अलावा यक्ष एप पर बीट सिपाहियों की रिपोर्टिंग खराब होने पर आठ थानेदारों का वेतन काटने का आदेश दिया है। यह भी पढ़ें- जीरो टॉलरेंस: कुशीनगर में दरोगा सहित सात पुलिसकर्मी होंगे बर्खास्तपुलिस कर्मियों की लाइन हाजिर एसपी केशव कुमार ने चुनाव सेल के प्रभारी मनोज पंत, हनुमानगंज थाने पर तैनात दरोगा संतोष कुमार यादव, पडरौना कोतवाली में तैनात अजय कुमार सिंह, पटहेरवा थाने पर तैनात राहुल कुमार राय, तरयासुजान थाने पर तैनात नागेंद्र गौड़ को लाइन हाजिर कर दिया। ह...