कुशीनगर, जुलाई 16 -- Kushinagar News: कुशीनगर। सेवरही ब्लॉक के हफुआ बलिराम गांव में नाले का पानी ओवरफ्लो होकर मुख्य सड़क पर बह रहा है। इससे सड़क पर जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग एनएच को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिस पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। सड़क पर पानी जमा रहने से गड्ढे बन गए हैं और फिसलन बढ़ने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या कई महीनों से बनी हुई है, लेकिन अब तक नाले की सफाई और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं कराई गई है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: बारिश ने खोली नगर पंचायत में जल निकासी व्यवस्था की पोल लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से जल्द नाले की सफाई कराने तथा क्षतिग्रस्त सड़क मरम्मत कराने...