कुशीनगर, अक्टूबर 31 -- Kushinagar News: कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के नारायणी गंडक नदी तट पर स्थित पिपराघाट के रकबा जंगलीपट्टी में विज्ञान और अंतरिक्ष तकनीक का अनूठा नजारा देखने को मिलेगा। यहां पर शनिवार से तीन नवंबर तक आयोजित होने वाले नारायणी रॉकेट्री कप-2026 की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को ग्राउंड टेस्ट होगा, जबकि एक नवंबर को भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र (इन-स्पेस) के चेयरमैन डॉ. पवन गोयनका प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से 600 से अधिक युवा वैज्ञानिक और विद्यार्थी पहुंच चुके हैं। नारायणी राकेट्री कप 2026 में कुल 76 छात्र टीमें प्रतिभाग करेंगी। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: तारामंडल में खुलेगी इसरो स्पेस गैलरी एवं इनोवेशन सेंटर इनमें 2...