कुशीनगर, नवम्बर 14 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। लोक आस्था का महापर्व सूर्य षष्ठी पर्व का शुभारंभ शुक्रवार को 72 घंटा पूर्व नहाय खाय से शुरू हुआ। इस महापर्व की तैयारी में लोग जुटे हुये हैं। गांव से लगायात शहर में पूजन सामग्रियों की दुकानें सज गई हैं। महिलाएं पूरी पवित्रता के साथ छठ महापर्व की तैयारियों में जुटी हुई हैं। उनका साथ परिवार के अन्य सदस्य दे रहे हैं। 36 घंटे का निर्जला व्रत धारण कर रविवार को छठ घाट पर पहुंचकर महिलाएं पूजा के साथ पूरी रात पूजन-अर्चन करेंगी। सोमवार की सुबह घाट पर पहुंची व्रती महिलाएं उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन करेंगी। यह भी पढ़ें- Aaj Ka Panchang 14 November 2026: आज छठ का खरना, शाम को बनेगा गुड़ की खीर का प्रसाद, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकालछठ व्रत की परंपरा और तैयारियां कार्तिक मा...