कुशीनगर, जुलाई 5 -- Kushinagar News: सोहसा मठिया, हिन्दुस्तान संवाद। खजुरिया नहर शाखा टूटने के बाद सोहसा मठिया विद्युत उपकेंद्र के समीप शुक्रवार देर रात 33 केवी की मुख्य विद्युत लाइन पर एक पेड़ गिर गया। इससे सोहसा मठिया विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब चार दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लगभग 10 घंटे तक बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को उमस और गर्मी के बीच भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।बिजली आपूर्ति बाधित होने से घरों में लगे इनवर्टर जवाब दे गए और पानी की टंकियां भी खाली हो गईं। शनिवार की सुबह विद्युत विभाग के अवर अभियंता और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर पेड़ हटाया तथा क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत की। इसके बाद करीब 10 घंटे की मशक्कत के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। स्थानीय उपभोक्ताओं ब्रजेश सिंह, विपिन पटेल, महंथ यादव, मंटू राव, प...