कुशीनगर, अक्टूबर 10 -- Kushinagar News: पडरौना (कुशीनगर), निज संवाददाता। कुशीनगर के जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर मिल्की में शुक्रवार को केयरटेकर की सेवा समाप्त किए जाने के विरोध में छठवीं, सातवीं और आठवीं कक्षा के करीब सवा सौ बच्चे शुक्रवार को हॉस्टल से बाहर ही नहीं निकले। बच्चों ने सुबह से ही खुद को हॉस्टल में बंद कर लिया और भोजन करने से भी इनकार कर दिया। अधिकारियों ने बच्चों को समझाया और केयरटेकर से जुड़े मामले की जांच को दो सदस्यीय कमेटी गठित करने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे बच्चों ने भोजन किया। छात्रों की नाराजगी का मामला स्कूल के हाउस सुपरिंटेंडेंट या केयरटेकर बाबूलाल यादव से जुड़ा है। यह भी पढ़ें- Ara News: नवोदय : चार सदस्यीय टीम ने की जांच, डीएम को सौंपी जाएगी रिपोर्ट बताया गया कि विद्यालय के फिजिक्स शिक्षक संतोष क...