कुशीनगर, अगस्त 24 -- Kushinagar News: पडरौना (कुशीनगर), निज संवाददाता। कप्तानगंज के सच्चिदानंद हॉस्पिटल में सोमवार की सुबह चार दिन की नवजात बच्ची की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। इलाज में लापरवाही का आरोप लगा करीब आठ घंटे तक कप्तानगंज में धरना देने के बाद आश्वासन से असंतुष्ट परिजन शव लेकर पैदल ही जिला मुख्यालय के लिए निकल पड़े। करीब 35 किलोमीटर की दूरी तय कर परिजन रात 9:30 बजे कलक्ट्रेट के पास पहुंचे। उस समय डीएम कार्यालय में मौजूद नहीं थे, लेकिन उन्होंने मजिस्ट्रेट स्तर से जांच के लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं अस्पताल की मुख्य चिकित्सक डॉ. मोली पाल का कहना है कि समय पूर्व प्रसव के कारण बच्ची के अंग पूरी तरह विकसित नहीं थे। इसलिए हालत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई।

प्रसव की जानकारी रामकोला थाना क्षेत्र के अमडरिया परसौनी...