कुशीनगर, अक्टूबर 22 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। तमकुहीराज क्षेत्र में नवंबर के पहले सप्ताह में 'इन-स्पेस नारायणी रॉकेट्री कप-2026' का आयोजन होगा। पिछले वर्ष मिली सफलता के बाद इस बार भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने डीएम समेत अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने के साथ ही विद्यार्थियों और युवाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारियों, आवश्यक सुविधाओं और आयोजन को सफल बनाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया। 'इन-स्पेस नारायणी रॉकेट्री कप-2026' के जरिए विद्यार्थियों और युवाओं को विज्ञान, अंतरिक्ष तकनीक और रॉकेट निर्माण के क्षेत्र में अपनी प्र...