कुशीनगर, जुलाई 18 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। बड़ी गंडक नदी के जलस्तर में कमी आने के बाद नरवाजोत-चनपट्टी तटबंध पर बैकरोलिंग से कटान का दबाव बढ़ने लगा है। इससे तटबंध के आसपास बसे गांवों के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। शासन की ओर से तटबंध के संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा के लिए तीन परियोजनाओं के तहत 32.71 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, लेकिन कार्यों की रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं। आरोप है कि विभाग शासन के निर्देशों की अनदेखी करते हुए मनमाने ढंग से निर्माण करा रहा है। कई कार्यस्थलों पर कार्यदायी संस्था, परियोजना लागत और स्वीकृति संबंधी जानकारी दर्शाने वाला सूचना बोर्ड तक नहीं लगाया गया है। इससे कार्यों की पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bagaha News: दबाव से पीपी तटबंध का नोज ध्वस...