कुशीनगर, अगस्त 26 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। नगरपालिका परिषद कुशीनगर द्वारा नगर क्षेत्र में कराये जा रहे निर्माण कार्यों एवं विद्युत सामग्रियों की स्थापना आदि की जांच होगी। इसके लिए डीएम ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। डीएम को इन कार्यों में भारी अनियमितता की शिकायत मिली थी। सभी कार्यों के स्थलीय निरीक्षण व सत्यापन के बाद जांच टीम को सात दिन के भीतर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।डीएम कुशीनगर महेन्द्र सिंह तंवर से वार्ड न.21 बुद्ध नगरी कुशीनगर निवासी राहुल सिंह पुत्र चंद्र भूषण सिंह ने नगरपालिका परिषद कुशीनगर क्षेत्र में कराये जा रहे निर्माण कार्यों एवं विद्युत सामग्री में भारी अनियमितता की शिकायत की थी। शिकायती पत्र में उन्होंने 11 बिन्दुओं का उल्लेख करते हुए उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने की मांग की थी...