कुशीनगर, सितम्बर 28 -- Kushinagar News: कुशीनगर। तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के बीच छोटी गंडक नदी पर बने पुल के नौरंगिया की ओर एप्रोच के तेजी से कटने की सूचना पर तहसील प्रशासन रविवार की छुट्टी के बावजूद तत्काल हरकत में आ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सूचना का संज्ञान लेते हुए एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने अधीनस्थ अधिकारियों को मौके पर भेजा। प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से एप्रोच में बने बड़े गड्ढे में मिट्टी और गिट्टी भरवाकर उसकी मरम्मत करा दी। इससे एप्रोच के और कटने तथा आवागमन के दौरान संभावित हादसे का खतरा टल गया। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: नवनिर्मित पुल का एप्रोच धंसा, आए दिन चोटिल हो रहे राहगीरपुल का निर्माण वर्ष 2004 में तत्कालीन विधायक एवं चर्चित नेता राधेश्याम सिंह के प्रयास से नदी पर इस पुल का निर्माण कराया गया था। भारी बारिश क...