कुशीनगर, नवम्बर 18 -- Kushinagar News: कोटवा बाजार। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के बी पैक्स समिति विजयपुर में मंगलवार को खरीफ वर्ष 2026-27 के तहत धान खरीद की शुरुआत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव व डीएस पीसीयू मनीष कुमार ने किसानों के धान तौल कराकर क्रय केंद्र का शुभारंभ किया। पहले दिन हुए खरीददारी में कोटवा गांव के किसान अभिषेक यादव, बैजनाथ और रामनाथ के धान के खरीद की गई। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव ने कहा कि सरकार किसानों की उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद करा रही है। किसान बिचौलियों के हाथों अपनी उपज बेचने के बजाय सीधे सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचें। यह भी पढ़ें- Banka News: रजौन प्रखंड में 12,780 मीट्रिक टन धान खरीद का है लक्ष्य, 48 घंटे में होगा भुगतान किसान खतौनी के साथ अपनी उपज लेकर किसी भी स...