कुशीनगर, नवम्बर 7 -- Kushinagar News: बरवा रतनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। धनतेरस पर्व को लेकर खड्डा व नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के बाजारों में शुक्रवार को रौनक देखने को मिली। सुबह से ही बरवा रतनपुर, एकडंगा, रायपुर खास, क्रांति चौराहा, मेहंदिया, देवतहा, बिहारी छपरा व ढोलहा समेत प्रमुख चौक-चौराहों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ी। बर्तन, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक सामान व सजावटी वस्तुओं की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की चहल-पहल बनी रही।धनतेरस पर खरीदारी को लेकर दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया था। बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। प्रमुख बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: धनतेरस पर ज्वेलरी शॉप व मुख्य बाजार में पुलिस रही मुश्तैद पुलिस टीम लगातार गश्त कर स...