कुशीनगर, नवम्बर 7 -- Kushinagar News: तुर्कपट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय बाजार में शुक्रवार को धनतेरस के अवसर पर भीषण जाम लगने से लोगों को घंटों परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाजार की सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान पुलिस की यातायात व्यवस्था बेअसर नजर आई। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, स्कूली बच्चों, मरीजों और दैनिक यात्रियों को उठानी पड़ी। लोग जाम से निकलने के लिए घंटों जूझते रहे।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि त्योहार को देखते हुए पहले से रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई होती तो जाम की स्थिति काफी हद तक नियंत्रित की जा सकती थी। बड़े वाहनों को नुनियापट्टी से पडरौना, तुर्कपट्टी थाने के बगल वाले मार्ग से कुबेरस्थान-सेवरही तथा सूर्य मंदिर मार्ग से दोघरा-पटहेरवा की ओर मोड़ा जा सकता था। यह भी पढ़ें- Katihar News: दीपावली को ले...