कुशीनगर, जुलाई 19 -- Kushinagar News: कुशीनगर। खजुरिया माइनर पर बरवा रतनपुर स्थित पुल की जर्जर हालत क्षेत्र के लोगों के लिए खतरे का सबब बन गई है। पुल एक किनारे से धंसना शुरू हो गया है और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। इसके बावजूद 12 से अधिक गांवों के लोग प्रतिदिन जान जोखिम में डालकर इसी पुल से आवागमन करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जिन स्थानों पर सड़क का चौड़ीकरण हुआ, वहां लोक निर्माण विभाग ने नए पुलों का निर्माण करा दिया है। लेकिन बरवा रतनपुर स्थित इस पुल की अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है। यह भी पढ़ें- Chapra News: मुख्य मार्ग की जर्जर पुलिया से गुजरना मजबूरी, हादसे की आशंका बढ़ी यह मार्ग महराजगंज जिले को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। बरवा रतनपुर, बेल...