कुशीनगर, अक्टूबर 9 -- Kushinagar News: कुशीनगर। दो साल से सरकारी बस सेवा शुरू कराने की मांग कर रहे लोगों की पहल आखिरकार रंग लाई है। परिवहन विभाग ने खड्डा-गोरखपुर और पडरौना-महराजगंज मार्ग पर सरकारी बसों के संचालन की अनुमति दे दी है। इसकी जानकारी मिलते ही पकड़ियार बाजार सहित आसपास के गांवों में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी पिछड़ा मोर्चा बगही धाम मंडल इकाई के हरपुर माफी निवासी पवन गुप्ता ने दोनों मार्गों पर सरकारी बस चलाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा था। लगातार प्रयास के बाद परिवहन विभाग की ओर से बस संचालन की अनुमति मिलने की जानकारी दी गई है। खड्डा से गोरखपुर के लिए सुबह-शाम बस संचालन की अनुमति दे दी गई है। पहली बस सुबह 6:30 बजे खड्डा से रवाना होकर भुजौली, नेबुआ, नौरंगिया, खैरटिया, पकड़ियार, कुईय...