कुशीनगर, अगस्त 6 -- Kushinagar News: खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। यह भी पढ़ें- एसएच-55 पर दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत, तीसरा जख्मी खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सिसवा गोपाल मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की सड़क पर दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत हो गयी। इसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुर्कहा में भर्ती कराया गया। जहां उनकी स्थिति गम्भीर देख रविन्द्र नगर धूस स्थित मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है。हादसे का विवरण खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम बहोर भैंसहा निवासी राजन यादव (26) व जितेंद्र यादव बुधवार की देर शाम बाइक से तेज रफ्तार में सिसवा गोपाल समीप गुजरी मुख्य पश्चिमी गंडक ...