कुशीनगर, अक्टूबर 14 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। शारदीय नवरात्र में दुर्गा पूजन के लिए बड़े जोर - शोर से पूजा कमेटियां पंडालों की तैयारी में जुटी हैं। बंगाल से आये व स्थानीय मूर्तिकार भी मां दुर्गा सहित देवी देवताओं की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में दिन रात एक किये हुए हैं। पूजा कमेटियां इस बार इको फ्रेंडली प्रतिमाओं की खरीद को लेकर जागरूक हैं।कसया नगर के गोरखपुर मार्ग, शामपुर भैंसहा मार्ग, महूअवा बजराटार, सिसवा - महन्थ सहित कई जगहों पर बड़े पैमाने पर देवी - देवताओं की प्रतिमाओं को मूर्तिकारों द्वारा बनाया जा रहा है। 17 अक्टूबर सप्तमी तक सभी प्रतिमा स्थापित होनी है इसके लिए मूर्तिकार माँ दुर्गा, लक्ष्मी, गणेश, कार्तिक व अन्य प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- Purnia News: मिट्टी महंगी : मां की प्रतिमा तैयार क...