कुशीनगर, अक्टूबर 3 -- Kushinagar News: डिबनी बंजरवा। देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने शुक्रवार को सीएचसी तमकुहीराज का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी, वार्ड और ऑपरेशन थियेटर का निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सीएचसी अधीक्षक डॉ. हिमांशु मिश्र ने सांसद को चिकित्सकों के जर्जर आवास, ओपीडी भवन में बारिश के दौरान पानी टपकने और संसाधनों की कमी से अवगत कराया। अस्पताल में सफाई के लिए महज एक स्वीपर होने की बात भी सामने आई। सांसद ने अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार, आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने और सीएचसी को अपग्रेड किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने एनएच-28 पर लगातार होने वाले सड़क हादसों को देखते हुए क्षेत्र में ट्रामा सेंटर की जरूरत भी बताई। यह भी पढ़ें- Begusarai News: विधायक के निरीक्षण में ल...