कुशीनगर, जुलाई 28 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) सहित विभिन्न शिवालयों के लिए जाने वाले कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। जिले से देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं को लेकर चलने वाले सभी प्राइवेट वाहन संचालकों और वाहन स्वामियों को अब पुलिस को पूर्व में सूचना देनी होगी। इसके तहत वाहन संख्या, चालक का नाम, मोबाइल नंबर, यात्रियों की संख्या, यात्रा की तिथि तथा गंतव्य स्थल की जानकारी संबंधित थाने में उपलब्ध करानी होगी। यह भी पढ़ें- Bijnor News: कांवड़ यात्राः संभलकर निकलें, आज से जिले में लागू रहेगा रूट डायवर्जन श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रत्येक वर्ष सावन के पवित्र महीने में कुशीनगर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु निजी बसों, मैजिक, बोलेरो, ट्रैवलर, पिकअप...