कुशीनगर, नवम्बर 17 -- Kushinagar News: हाटा, हिन्दुस्तान संवाद। हाटा कोतवाली के चर्चित गांव देवराजपुर में पुरानी रंजिश को लेकर एक सप्ताह पूर्व हुए खूनी संघर्ष में नया मोड़ आ गया है। इस मामले में दूसरे पक्ष का आरोप है कि लंगड़ी के बाबा टोला निवासी राजकुमार उर्फ गोलू चौहान को बाइक से अपने बहन के घर जाते समय गांव के तिराहे पर देवराजपुर चौहान टोला के दर्जनों लोगों द्वारा मार पीट कर गम्भीर रुप से घायल कर दिया था। उसके माता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आठ नामजद सहित अन्य अज्ञात के विरुद्व मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।रीता देवी पत्नी श्रीनिवास चौहान ने हाटा कोतवाली में दिये तहरीर में बताया है कि पिछले 10 नवम्बर को दिनदहाड़े मेरे बेटे राजकुमार उर्फ गोलू चौहान को उस समय मार पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जब वह सुबह करीब नौ बजे बाइक से ...