Kushinagar News: दुकानदार की हार्ट अटैक से मौत, परिवार पर टूटा दु:खों का पहाड़
कुशीनगर, अक्टूबर 4 -- Kushinagar News: पटहेरवा, हिन्दुस्तान संवाद। पटहेरवा थाना क्षेत्र के महुअवा देवरिया निवासी 52 वर्षीय दुकानदार प्रेम शंकर वर्मा की शनिवार की दोपहर यकायक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई। परिजनों का कहना है कि करीब एक माह पूर्व बिजली विभाग की विजिलेंस टीम की कार्रवाई के बाद से वह तनाव में थे। टीम ने उन पर एक लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया था।पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव महुअवा देवरिया निवासी प्रेम शंकर वर्मा पटहेरवा बाजार में कपड़ा सिलाई का काम करते थे। वह परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। परिजनों के मुताबिक विजिलेंस टीम की कार्रवाई के बाद से वह जुर्माने को लेकर परेशान और सदमे में रहते थे। शनिवार की दोपहर यकायक उनकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.