कुशीनगर, नवम्बर 7 -- Kushinagar News: कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। दीवाली और छठ पर अपनों के बीच त्योहार मनाने घर लौट रहे यात्रियों की खुशियां शनिवार की सुबह सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। पटहेरवा थाना क्षेत्र के लबनिया के पास फोरलेन पर दिल्ली से मुजफ्फरपुर जा रही यात्रियों से भरी बस की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन साल की बच्ची समेत दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें मेडिकल कॉलेज रवीन्द्रनगर धूस रेफर किया गया है। अन्य घायलों का तमकुहीराज सीएचसी में इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- Diwali-Chhath Trains: बिहार के लिए 106 स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, वंदे भारत भी शामिल; पूरी लिस्ट आईहादसे का घटनाक्रम शनिवार की सुबह करीब 50 यात्रियों को लेकर बस दिल्ली के आनंद विहार से मुजफ्फरपुर...