कुशीनगर, नवम्बर 8 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं छठ पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट संजय चौहान द्वारा जनपद में व्यापक प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसके तहत 2 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 6 जोनल मजिस्ट्रेट एवं 38 सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त रिजर्व जोनल एवं रिजर्व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की गई है। डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में सतर्कता एवं सक्रियता के साथ भ्रमणशील रहकर शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के क्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं अपर पुलिस अधीक्षक को संपूर्ण शांति एवं कानून व्यवस्था का प्रभारी नामित किया गया है। समस्त सुपर जोन...