कुशीनगर, अक्टूबर 25 -- Kushinagar News: कुशीनगर। दीपशिखा पब्लिक स्कूल पटहेरवा में नशामुक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्रीय विधायक ने छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा ने छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया और जीवन में नशे से दूर रहकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की। कार्यक्रम में रितिक उपाध्याय, स्कूल के प्रबंधक पीसी गुप्ता, निदेशक एसके गुप्ता, जितेंद्र तिवारी, प्रिंसिपल सर्वेश त्रिपाठी, योगेश गिरि आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: स्कूल में विद्यार्थियों को दिलाई गई नशा मुक्त की प्रतिज्ञा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...