कुशीनगर, जुलाई 22 -- Kushinagar News: सेवरही, हिन्दुस्तान संवाद। सेवरही थाना क्षेत्र में स्थित किसान इंटरमीडिएट कॉलेज गौरी जगदीश के पास सड़क हादसे में एक दिहाड़ी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आसपास के लोगों द्वारा तत्काल अस्पताल भेजवाया गया, जहां उसका इलाज हो रहा है।थाना क्षेत्र के ग्राम तिवारी पट्टी निवासी सुनील यादव पुत्र इंद्रदेव यादव दिहाड़ी मजदूरी करने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में सुनील यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि उसकी कमर में फ्रैक्चर की आशंका है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल को तत्काल सेवरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक इलाज में जुट गए। सूचना पर सेवरही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना...