कुशीनगर, अक्टूबर 17 -- Kushinagar News: कुशीनगर। उप्र दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से दिव्यांग व्यक्तियों से विवाह करने वाले दंपतियों को विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत 15 हजार से 35 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अभय पांडेय ने यह जानकारी देते हुए जनपद के पात्र दिव्यांगजनों से योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: दिव्यांगजनों को दुकान के लिए मिलेगा 20 हजा का सहयोगविवाह पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि उन्होंने बताया कि युवक के दिव्यांग होने और सामान्य युवती से विवाह करने पर 15 हजार रुपये, युवती के दिव्यांग होने और सामान्य युवक से विवाह करने पर 20 हजार रुपये तथा युवक और युवती दोनों के दिव्यांग होने पर 35 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की ज...