कुशीनगर, अक्टूबर 17 -- Kushinagar News: कुशीनगर। भाजपा के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी को देवरिया जनपद की सलेमपुर विधानसभा का प्रभारी बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी है। नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि दिवाकर मणि त्रिपाठी अनुभवी और कुशल संगठनकर्ता हैं। संगठन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए उन्होंने अपनी कार्यक्षमता और समर्पण का परिचय दिया है। उनके अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा और सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र में संगठन को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। वहीं, दिवाकर मणि त्रिपाठी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर ख...