कुशीनगर, अगस्त 10 -- Kushinagar News: कुशीनगर, हिटी। डीएम के जनता दर्शन में तीसरे बार फरियाद लेकर पहुंची पीड़ित महिला का अंतत: मामला सुलझ गया है। डीएम के आदेश पर एसडीएम न्यायिक ने मौके पर पहुंच कर दस साल पुराने मामले को सलटा दिया है। विपक्षी द्वारा पीड़िता का 180 वर्ग मीटर लेकर पक्का मकान बना दिया था। उसके एवज में एसडीएम ने 240 वर्ग मीटर जमीन दिलाने के साथ बैनाम करा कर विवाद को हमेशा के लिए समाप्त करा दिया है।

महिला की व्यथा जिलाधिकारी कुशीनगर महेंद्र सिंह तंवर के समक्ष फरियाद लेकर पहुंची संतरी देवी पत्नी स्व. सीताराम नगर पंचायत छितौनी तहसील खड्डा थाना हनुमानगंज ने बताया कि तीसरी बार फरियाद लेकर आई हूं और 10 साल से मुकदमा लड़ रही हूं। विरोधी बहुत मजबूत है तथा गरीब होने के कारण मुझे दबा रहा है। डीएम को महिला ने बताया कि गाटा नंबर 85 मी0 म...