Kushinagar News: त्योहार पर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापारियों के साथ बैठक
कुशीनगर, नवम्बर 5 -- Kushinagar News: कुशीनगर। दीपावली और धनतेरस त्योहार को देखते हुए पडरौना कोतवाली परिसर में प्रशासन और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के बीच बैठक हुई। इसमें एसडीएम विवेक मिश्र और सीओ सदर राकेश प्रताप सिंह ने व्यापारियों के साथ त्योहार के दौरान यातायात, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। बैठक में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री एवं जिलाध्यक्ष सचिन चौरसिया ने मांग की कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए कोतवाली परिसर में छोटी फायर ब्रिगेड की गाड़ी उपलब्ध कराई जाए। साथ ही दुकानों के खुलने से पहले बाजारों से कूड़ा उठवाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यह भी पढ़ें- Orai News: धनतेरस-दीवाली पर तीन दिन डायवर्जन, चार पॉइंट से घंटाघर बंदव्याप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.