कुशीनगर, अक्टूबर 13 -- Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता। आगामी नवरात्र, दशहरा, धनतेरस और दीपावली समेत अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक हुई। डीएम की अध्यक्षता व एसपी की मौजूदगी में हुई बैठक में सुरक्षा, यातायात, बिजली, साफ-सफाई और मूर्ति विसर्जन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।डीएम संजय चौहान ने कहा कि त्योहार परंपरागत तरीके से आपसी भाईचारे और हर्षोल्लास के साथ मनाएं। सुरक्षा मानकों की अनदेखी या लापरवाही पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी एसडीएम और सीओ को मूर्ति विसर्जन स्थलों, जुलूस मार्गों और संवेदनशील स्थानों का संयुक्त निरीक्षण कर समय से व्यवस्थाएं पूरी कराने के निर्देश दिया। विसर्जन स्थलों पर प्रकाश, पेयजल और पब्लिक एड्र...