Kushinagar News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत, वृद्ध गंभीर
कुशीनगर, जुलाई 15 -- Kushinagar News: डिबनी बंजरवा, हिन्दुस्तान संवाद। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतवा चट्टी स्थित फोरलेन पर बुधवार को तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ चल रहे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एनएचएआई की डायल-1033 टीम ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज पहुंचाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि ट्रक को थाने भिजवाया गया।
दुर्घटना की जानकारी सेवरही थाना क्षेत्र के देवनहा गांव निवासी कांति देवी (55) पत्नी सुभाष कुशवाहा अपने रिश्तेदार विशुनपुरा थाना क्षेत्र के इनरपुर निवासी सुदर्शन कुशवाहा (60) की बाइक से दवा कराकर लतवा चट्टी होते हुए तमकुहीराज की ओर जा रही थी। इसी दौरान लतवाचट्टी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.