Kushinagar News: तेंदुए ने दो दिन में दो बकरियों को बनाया निवाला, गांव में दहशत
कुशीनगर, नवम्बर 4 -- Kushinagar News: खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। खड्डा थाना क्षेत्र के लखुआ लखुई गांव के मल्ल जी के डेरा के पास दो दिनों से विचरण कर रहे तेंदुए ने दो बकरियों को अपना शिकार बनाया है। लगातार दो बकरियों के मारे जाने से गांव के लोगों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।लखुआ लखुई गांव से कुछ दूरी पर महराजगंज जिले का गेड़हरुवा जंगल स्थित है। इस जंगल से भटककर एक तेंदुआ गांव के सरेह में पहुंच गया है। सोमवार की शाम गांव निवासी इस्लाम की बकरी को तेंदुए ने मार डाला। इसके बाद मंगलवार की शाम क्यूम गांव से कुछ दूरी पर स्थित मल्ल जी के डेरा के पास बकरी चरा रहे थे। इस दौरान गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने उनकी बकरी पर हमला कर उसे मार डाला। घटना की जानकारी मिलते ही रवि आलम, नूरलैन अंसारी, राजेश कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.