कुशीनगर, अक्टूबर 15 -- Kushinagar News: कुशीनगर। मां जगदम्बा जागरण समिति तुर्कपट्टी के तत्वावधान में शुक्रवार को तुर्कपट्टी बाजार में भगवती जागरण एवं झांकी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम शाम छह बजे से शुरू होगा। आयोजन को लेकर समिति के सदस्य तैयारियों में जुटे हैं। कार्यक्रम में भोजपुरी संगीत जगत के लोकप्रिय गायक एवं राष्ट्रीय कलाकार राकेश तिवारी अपनी प्रस्तुति देंगे। उनके साथ गायक दिनेश तिवारी भोजपुरिया,भजन गायक मृगेंद्र लाल यादव, भजन गायिका काजल लाडली, अन्नू लाल यादव व रंजीत यादव भी भजनों की प्रस्तुति देंगे। वहीं अंगद छलिया की झांकी टीम द्वारा मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। कार्यक्रम का आयोजन तुर्कपट्टी बाजार में मुख्य मार्ग पर स्थित एसबीआई एटीएम के पास किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Banka News: तेलिया मोड़ स्थित मां जगदंबा मंद...