कुशीनगर, अक्टूबर 22 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। कसया थाना क्षेत्र के गोबरहीं गांव के समीप प्रेमपुर रजवाहा की नहर पटरी पर आंधी-बारिश के दौरान गिरा विशाल पेड़ तीन सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद भी नहीं हटाया गया है। इससे नहर पटरी पर आवागमन बाधित हो रहा है और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।ग्रामीणों का कहना है कि बीते माह आई आंधी-बारिश के दौरान नहर पटरी पर एक विशाल पेड़ गिर गया था। इससे रास्ते पर आवागमन प्रभावित हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित विभाग को इसकी सूचना देने के बावजूद अब तक पेड़ को हटाने की पहल नहीं की गई है। तीन सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद भी रास्ता खाली नहीं होने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। ...