कुशीनगर, नवम्बर 23 -- Kushinagar News: कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा के वार्ड नंबर पांच पगरा नगर निवासी बलराम सिंह के पुत्र डॉ. पीयूष सिंह ने ताइवान के प्रतिष्ठित नेशनल सन यात-सेन विश्वविद्यालय से कम्युनिकेशंस इंजीनियरिंग (संचार अभियांत्रिकी) में पीएचडी की उपाधि हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ ही नगर व जिले में खुशी का माहौल है।डॉ. पीयूष सिंह ने पीएचडी की पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 4.3 में से 4.19 ग्रेड प्वाइंट यानी 97.44 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए विश्वविद्यालय ने उन्हें शैक्षणिक सत्र 2025-26 के 'अवार्ड ऑफ एक्सीलेंट पीएचडी स्टूडेंट्स इन रिसर्च' से भी सम्मानित किया है। उनका शोध मुख्य रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, 5 जी व 6 जी संचार तकनीक तथा भविष्य की स्मार्ट ...