कुशीनगर, अक्टूबर 28 -- Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता। तरयासुजान थाना क्षेत्र के सरकारी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराने पहुंचा एक वारंटी मंगलवार की दोपहर पुलिस कर्मियों को चकमा देकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। इसकी जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तरयासुजान पुलिस उसकी तलाश शुरू की और करीब चार घंटे के अंदर उसे उसके घर से बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचा कर मेडिकल परीक्षण कराकर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। यह वाक्या पूरा दिन लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।

अस्पताल से फरार हुआ वारंटी तरयासुजान थाना क्षेत्र के बांकखास निवासी लल्लन मारपीट के एक मामले में वारंटी था। पुलिस कर्मियों ने उसे मंगलवार को गिरफ्तार किया था। न्यायालय में पेश करने और जेल भेजने से पहले उसका मेडिकल ...