कुशीनगर, अक्टूबर 28 -- Kushinagar News: पिपराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर पुरानी रंजिश में युवक को गोली मार हत्या का प्रयास करने के मामले में वांछित दस हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। सेवरही पुलिस, स्वाट टीम व तरयासुजान पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को बिनटोलिया तिराहे से शिवाघाट मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते से आरोपी को पकड़ा। उसके पास से घटना में प्रयुक्त .32 बोर की अवैध पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, 41 हजार रुपये व एक मोबाइल बरामद हुआ है।थानाध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आदर्श सिंह उर्फ बंटी (23) सेवरही थाना क्षेत्र के जंगली पट्टी गांव का निवासी है। पिछले दिनों तमकुही रोड स्टेशन पर युवक को गोली मारने के मामले में वह मुख्य अभियुक्त है। बीते 19 अक्तूबर की रात करीब 10.3...