कुशीनगर, अक्टूबर 20 -- Kushinagar News: कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले के तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन परिसर में सोमवार की देर रात एक युवक पर गोली चलाकर जान से मारने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। गोली लगने से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

तमकुहीरोड स्टेशन पर युवक को गोली तरयासुजान थाना क्षेत्र के घघवा जगदीश गांव निवासी राजन शर्मा पुत्र विनोद शर्मा सोमवार की देर रात किसी काम से तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोली चला दी। गोली लगने से राजन गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ...