कुशीनगर, नवम्बर 14 -- Kushinagar News: कुशीनगर। ढाढ़ा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू इंडिया शुगर मिल में गन्ना पेराई सत्र 2026-27 की शुरुआत 25 नवंबर से होने जा रही है। मिल ने पेराई कार्य और गन्ना आपूर्ति की तैयारियां पूरी कर ली है।मिल के महाप्रबंधक आरके गुप्ता ने बताया कि 25 नवंबर को गन्ने की पेराई शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए बॉयलर की पूजा बीते तीन नवंबर को हुई थी, साथ ही अन्य मशीनों और आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम अंतिम चरण में है। पेराई शुरू होने से पहले मिल की तैयारियों को पूरा किया जा रहा है, ताकि किसानों को गन्ना आपूर्ति में किसी तरह की परेशानी न हो। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: चीनी मिल अकबरपुर में विधिवत पूजन के बाद गन्ना तौल शुरू इस बार चीनी मिल का पेराई लक्ष्य 75 लाख क...