Kushinagar News: डोल मेले में मुकदमे से नाराजगी, युवाओं के समर्थन में उतरा विश्व हिंदू महासंघ
कुशीनगर, सितम्बर 14 -- Kushinagar News: कुशीनगर। डोल मेला में डीजे बजाने के मामले में हाटा कोतवाली में संचालकों और आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने को लेकर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर बैठक कर मुकदमे पर नाराजगी जताई।संगठन के जिला उपाध्यक्ष प्रतीक बरनवाल ने कहा कि मुकदमे में नामजद भगवाधारी युवाओं के साथ संगठन मजबूती से खड़ा रहेगा और जरूरत पड़ने पर उनके मुकदमे की पैरवी भी करेगा। कहा कि यदि डोल मेले में डीजे बजाने को लेकर प्रशासन को आपत्ति थी, तो उसे उसी समय हस्तक्षेप कर बंद कराया जाना चाहिए था। बाद में मुकदमा दर्ज करने से युवाओं के भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। संगठन किसी भी युवा का भविष्य खराब नहीं होने देगा। उन्होंने कहा कि मुकदमे में नामजद युवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.