कुशीनगर, अक्टूबर 26 -- Kushinagar News: पिपराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। बड़ी गंडक नदी का डिस्चार्ज घटने के बावजूद अहिरौली दान में कटान थम नहीं रहा है। एपी तटबंध के किमी 13.200 से 14.500 के बीच किमी 13.980 पर नदी की धारा तटबंध के किनारे बह रही है। यहां लगातार बोल्डर डाले जाने के बावजूद जमीन कटने का सिलसिला जारी है। नदी की बदलती धारा से तटबंध और आसपास की आबादी पर खतरा बना हुआ है। कटान से सहमे ग्रामीणों को अपने घर, खेत और पुश्तैनी जमीन की चिंता सता रही है।ग्रामीणों का कहना है कि पहले गंडक की धारा तटबंध से काफी दूर बहती थी, लेकिन धीरे-धीरे नदी का रुख बदलता गया और अब कई स्थानों पर वह तटबंध के किनारे तक पहुंच गई है। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: गंडक की कटान रोकना बाढ़ खंड के लिए बनी चुनौती कटान की यही स्थिति बनी रही तो आसपास की जमीन के साथ घरों प...