कुशीनगर, अगस्त 18 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। बाढ़ खंड का सेवरही स्थित डाक बंगला इन दिनों बदहाल स्थिति में नजर आ रहा है। भवन के चारों तरफ जंगल और झाड़ियां उग आई हैं। परिसर में घास, सूखे पत्ते और कूड़ा फैला हुआ दिखाई दे रहा है। प्रवेश द्वार से लेकर भवन के आसपास तक पसरी अव्यवस्था सरकारी संपत्ति के रखरखाव की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।मौके पर डाक बंगले का भवन तो दिखाई दे रहा है, लेकिन परिसर में उगी झाड़ियां और सूखा पड़ा क्षेत्र साफ-सफाई की स्थिति बयां कर रही हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि सरकारी भवन की नियमित देखरेख और साफ-सफाई की व्यवस्था किस स्तर पर की जा रही है। डाक बंगला विभागीय अधिकारियों के ठहराव और सरकारी कार्यों के लिए बनाया गया है। इसके बावजूद परिसर की मौजूदा स्थिति रखरखाव व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। स्थान...