कुशीनगर, अगस्त 3 -- Kushinagar News: कुशीनगर, हिटी। तरयासुजान विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के सलेमगढ़ मौजा में क्षमता से अधिक लोड पड़ने के कारण ट्रांसफार्मर फुंक जाने से दो गांवों में पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली नहीं मिलने से ग्रामीण गर्मी और उमस में रातें जागकर बिताने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद विभाग ने अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला है।ग्रामीण प्रमोद चौरसिया, मंटू कुमार, रामदेव, लक्ष्मण और राजेश चौरसिया ने बताया कि गांव में 10 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर पर 45 से 50 बिजली कनेक्शन दिए गए हैं। अधिक भार के कारण ट्रांसफार्मर हर दो-तीन महीने में फुंक जाता है। पिछले दो वर्षों से इसकी क्षमता बढ़ाने की मांग की जा रही है, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। उनका कहना है कि हर बार मरम्मत किया हुआ ट...