Kushinagar News: ट्रक में पीछे से घुसी बाइक,युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
कुशीनगर, अक्टूबर 3 -- Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता। कसया-पडरौना मार्ग पर साखोपार के आगे नवनिर्मित पेट्रोलपंप के समीप शुक्रवार को ट्रक में बाइक घुसने से एक छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक कसया से बाजार कर बाइक से अपने घर साड़ी खुर्द लौट रहे थे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।रविंद्रनगरधूस थाना क्षेत्र के साड़ीखुर्द निवासी करण और निरंजन शुक्रवार को बाइक से कसया बाजार करने गए थे। बाजार से खरीदारी करने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। दोनों अभी नवनिर्मित पेट्रोलपंप के पास पहुंचे थे कि उनकी बाइक आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.