कुशीनगर, सितम्बर 2 -- Kushinagar News: कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में पशुओं के नियमित टीकाकरण को लेकर पशुपालकों की चिंता बढ़ती जा रही है। पशुपालकों का आरोप है कि राजकीय पशु चिकित्सालय की ओर से क्षेत्र के गांवों में गाय, भैंस और बकरियों का नियमित टीकाकरण नहीं कराया जा रहा है। इससे पशुओं में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने डीएम और पशुपालन विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर विशेष टीकाकरण अभियान चलाने की मांग की है।

टीकाकरण की आवश्यकता पशुपालकों का कहना है कि गाय और भैंसों को खुरपका-मुंहपका (एफएमडी), गलघोंटू (एचएस) और ब्लैक क्वार्टर (बीक्यू) जैसी गंभीर संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए समय-समय पर टीकाकरण जरूरी है। वहीं बकरियों को पीपीआर (बकरी प्लेग), बकरी चेचक और एंटरोटॉक्सिमिया जैसी बीमारियों...