कुशीनगर, नवम्बर 22 -- Kushinagar News: कुशीनगर। कसया तहसील क्षेत्र के चिरगोड़ा गांव में लगा बिजली का ट्रांसफार्मर चारों तरफ से झाड़ियों से घिरा हुआ है। इसके चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद बिजली विभाग ने झाड़ियों की सफाई नहीं कराई है। ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफार्मर के आसपास बड़ी-बड़ी झाड़ियां व सूखी घास उग गई हैं। बरसात के बाद इनका फैलाव और बढ़ गया है। झाड़ियों में सांप-बिच्छू व अन्य जहरीले जीव छिपे रहते हैं। ट्रांसफार्मर के पास से ही गांव के बच्चे स्कूल जाते हैं और किसान खेतों की ओर आते-जाते हैं। ऐसे में करंट की चपेट में आने का खतरा बना रहता है।

ट्रांसफार्मर के आसपास आग और करंट का खतरा ग्रामीणों ने बताया कि सूखी झाड़ियों में बिजली की चिंगारी से आग लगने का भी खतरा है। आग फैलने से आसपास...