Kushinagar News: झाड़ियों व गंदगी से ग्रामीण परेशान, बीमारियों और हादसों का बढ़ा खतरा
कुशीनगर, जुलाई 2 -- Kushinagar News: कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया व खड्डा ब्लॉक क्षेत्र के गांवों और मुख्य संपर्क मार्गों पर फैली गंदगी तथा उगी जंगली झाड़ियों से ग्रामीणों और राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। एक ओर गांवों में नालियों की सफाई नहीं होने से बदबू, मच्छरों और संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर सड़कों के किनारे उगी झाड़ियां दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ा रही हैं। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र के टेढ़ी गांव में सफाई व्यवस्था बदहाल होने से गांव झाड़ियों से पट गया है। नालियों का गंदा पानी जगह-जगह जमा होने से दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों से नालियों की सफाई कराने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे गांव में संक्रामक बीम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.