कुशीनगर, नवम्बर 30 -- Kushinagar News: दुदही, हिन्दुस्तान संवाद। बरवापट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दशहवा के टोला बेरहनी में सड़क किनारे झाड़ियों में प्लास्टिक के डिब्बे में रखी एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिली। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने उसे देखा और बाहर निकालकर उसकी देखभाल शुरू कर दी।सड़क किनारे झाड़ियों से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो प्लास्टिक के डिब्बे में एक नवजात बच्ची पड़ी मिली। ग्रामीणों ने बिना देर किए बच्ची को बाहर निकाला। इस दौरान गांव की एक महिला ने बच्ची को अपनी गोद में लेकर मां की तरह दुलार किया। बताया जा रहा है कि उक्त महिला की अपनी कोई संतान नहीं है। नवजात बच्ची को देखकर महिला ने उसे पालने की इच्छा भी जताई। घटना के बाद क्षेत्र में इसकी चर्चा हो रही है।...